गाज़ियाबाद, मई 24 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। राजनगर एक्सटेंशन में केडब्ल्यू दिल्ली-छह मॉल के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों के पैर में फ्रैक्चर आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। नंदग्राम निवासी अभिषेक ने पुलिस को बताया कि उनका भाई अमित और उसका दोस्त रोशन 22 मई की रात बाइक से राजनगर एक्सटेंशन की ओर जा रहे थे। देर रात जब दोनों केडब्ल्यू दिल्ली-छह मॉल के पास यूटर्न पर पहुंचे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

हिंदी हि...