बहराइच, मई 21 -- बहराइच, संवाददाता । बहराइच जिले के पयागपुर थाने के खुटेहना गिलौला मार्ग पर गोबार गांव में आठ मई की सुबह ननिहाल शादी समारोह में आए लालपुर गांव निवासी शिवपाल (9) पुत्र बृज लाल को तेज रफ्तार मारूति की टक्कर मार कर फरार हो गया। घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। बुधवार को बालक की इलाज के दौरान सांसे थम गई। पीड़ित बृजलाल का वह इकलौता बेटा था। बालक को बचाने के लिए पीड़ित परिजनों ने छह लाख की धनराशि खर्च कर दी। इसके बावजूद उसे नही बचाया जा सका। जैसे ही बालक का शव गांव पहुंचा। परिजनों में कोहराम मच गया। पयागपुर थाने के खुटेहना गिलौला मार्ग पर यह भीषण सड़क हादसा उस समय हुआ था। जब बालक सड़क किनारे खड़े ठेले पर आइसक्रीम खरीद रहा था। पयागपुर थाने के खुटेहना गिलौला मार्ग पर गोबार गांव में सात मई को शादी थी। मासूम शिवपाल अपने प...