सड़क हादसे में घायल चालक की दिल्ली में मौत
बरेली, मार्च 19 -- मीरगंज, संवाददाता। लभेड़ा दुर्गाप्रसाद निवासी अनिल कुमार (34) चालक हैं। वे बिहार की जीएनआर कंपनी में ट्रक चलाते हैं। बीते पांच मार्च की सुबह चार बजे वे कोयला की राख लेकर नबीनगर से बक्सर जा रहे थे। सूरज लाइन होटल के पास ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया जिसससे अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी प्राथमिक उपचार कराकर उनको बरेली ले गए। बरेली अस्पताल से हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उनको दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को अनिल कुमार की इलाज दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन दिल्ली रवाना हो गए। उनकी तीन पुत्रियां व एक पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.