नई दिल्ली, मई 22 -- अगले सप्ताह बकरीद से पहले सड़क पर नमाज और कुर्बानी को लेकर छिड़े विवाद से प्रमुख राजनीतिक दलों के बड़े नेता भले ही खुद को दूर रखे हों, लेकिन यह मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। भाजपा व कांग्रेस जैसे प्रमुख दलों के नेता परोक्ष रूप से इस पर आरोप प्रत्यारोपों के साथ इन हालातों के लिए एक दूसरे को दोषी करार दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे और आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले इस विवाद के खड़े होने के राजनीतिक मायने भी हैं। इसमें राजनीतिक दलों में भी ध्रुवीकरण की संभावनाएं भी तलाशी जाने लगी हैं। यह भी पढ़ें- सड़क पर नमाज और कुर्बानी को लेकर गरमा रही है राजनीति पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश व महाराष्ट्र में इस विवाद की सबसे ज्यादा प्रतिक्रिया है। इसकी एक वजह यहां की सरकारों के प्रमुख नेताओं का एक स्पष्ट रुख अपनाना...