हाजीपुर, मार्च 23 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग काजीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर ढाबा के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस एवं काजीपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही काजीपुर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए मर्चुरी हाउस में रखा गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार काजीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर ढाबा के पास रोड पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस टीम को दी। सूचना पाकर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच क...