सचेंडी में बुजुर्ग व मां-बेटी से मारपीट, रिपोर्ट
कानपुर, मई 24 -- सचेंडी। सचेंडी में एक तरफ जहां बेटों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीट अधमरा कर दिया, वहीं दबंग पड़ोसी ने मां-बेटी से मारपीट की। पीड़ितों ने थाने में शिकायत कर रिपोर्ट कराई है। गम्भीरपुर हाता निवासी राम आसरे का आरोप है कि बीते गुरुवार को उनके बेटे जयवीर, सत्यवीर और शिवम ने बेरहमी से पीटा। जिससे उनका हाथ टूट गया। वहीं, भगवंतपुरा मजरा बिनौर में दबंग पड़ोसी राहुल, समीर, मोटू और राजा गाली-गलौज करते हुए छत के रास्ते से जबरन मंतो के घर में घुस आए। विरोध पर आरोपितों ने मंतो व उनकी बेटी रेशू से मारपीट की। सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया दोनों शिकायतों पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- सचेंडी में बुजुर्ग व मां-बेटी से मारपीट, रिपोर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.