हमीरपुर, मई 29 -- हमीरपुर। सदर कोतवाली के चंदौखी गांव में दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों ने मिलकर पड़ोसी से मारपीट की थी। जिस पर पीड़ित की तहरीर पर 7 अगस्त 2021 को मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों को तीन वर्ष की कैद व 9 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। एसपीओ रणविजय सिंह ने बताया कि चंदौखी गांव में सुरेंद्र व शिवाकांत पुत्रगण आशाराम, सूरज कुमार पुत्र रंजीत ने मिलकर पड़ोसी से मारपीट की थी। जिस पर आज तीनों को सजा सुनाई गई। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में पीटा, तीन पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...