सख्ती : बेवजह नहीं कट सकेगी जनगणना ड्यूटी
अमरोहा, मई 20 -- अमरोहा। जनगणना ड्यूटी कटवाने की जद्दोजहद में जुटे कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने इस ओर सख्ती बरती है। साफ कहा गया है कि बिना जरूरी कारण किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी जनगणना से नहीं हटाई जाएगी।डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने बताया कि जनगणना राष्ट्रीय कार्यक्रम है। ऐसे में इसकी सफलता में कर्मचारियों के योगदान की विशेष भूमिका है। कहा कि शासन स्तर से भी इसको लेकर लगातार अपडेट ली जा रही है। अब निर्देश मिला है कि बिना जरूरी कारण किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी जनगणना से नहीं हटाई जाएगी। यदि कोई कर्मचारी बीमार हैं तो उन्हें मेडिकल बोर्ड से जारी सर्टिफिकेट निश्चित रूप से दिखाना होगा। इसके अलावा एडवांस प्रेगनेंसी व तीन वर्ष से कम आयु वाले बच्चे की माता (महिला कर्मचारियों) को ही ड्यूटी से छूट दी जा सकेगी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.