एटा, मई 22 -- सकीट ब्लॉक क्षेत्र गांव नगला हरिकिशनपुर में जल्द ही वृहद गोसंरक्षण केंद्र का निर्माण होगा। इस गोसंरक्षण केंद्र के निर्माण के लिए शासन ने एक करोड़ 60 लाख 12 हजार का बजट मंजूर कर कर दिया है। शुक्रवार को सीवीओ डॉ.आरपी शर्मा ने बताया कि गांव हरिकिशनपुर में वृहद गोसंरक्षण केंद्र निर्माण के साथ चारागाह के लिए संयुक्त रूप से कुल 10 हेक्टेयर सरकारी जमीन आवंटित की गई है। इसमें से केवल एक हेक्टेयर भूमि पर गोसंरक्षण केंद्र तैयार किया जाएगा। इसमें गोवंश के रहने के लिए शेड, पानी की खेलियां, गोदाम और चिकित्सा कक्ष बनाए जाएंगे। वहीं शेष नौ हेक्टेयर भूमि का उपयोग संरक्षित गोवंशों के लिए हरे चारे का उत्पादन करने के लिए किया जाएगा। यह भी पढ़ें- जून में बनने लगेगा पशु जन्म नियंत्रण केंद्र उन्होंने यह भी बताया कि वृहद गोसरंक्षण केंद्र निर्माण क...