सई नदी किनारे हुआ छात्रा का अंतिम संस्कार
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- अंतू। घर के भीतर फांसी लगाकर जान देने वाली इलाके के कटका बाजार के पास स्थित गांव की 11वीं की छात्रा का गुरुवार को करीब ही स्थित सई नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। 16 साल की किशोरी ने विशेष समुदाय के युवक के शादी का दबाव बनाने पर मंगलवार शाम कमरे में चुल्ले के सहारे साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने मामले में विशेष समुदाय के किशोर पर केस दर्ज कराया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर पर रख लिया था। गुरुवार को सई नदी किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ अभिषेक सिंह सिरोही ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.