बहराइच, मई 23 -- फखरपुर, संवाददाता। वेद सेवा संस्थान फखरपुर ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फखरपुर के कक्षा पांच के मेधावी छात्र रुद्रांश अवस्थी का वार्षिक शिक्षण शुल्क जमा कराया है। संस्थान के संयोजक डॉ. पंकज पटवा ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी प्रतिभाशाली छात्र की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करती है। प्रधानाचार्य उमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का भविष्य मजबूत बनता है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने संस्था के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह भूपेंद्र सिंह, प्रबंधक राजमणि त्रिपाठी, विष्णु पटवा, आचार्य संदीप अवस्थी, झब्बूलाल अवस्थी, पेशकार यादव, कृष्णा...