बिहारशरीफ, मार्च 25 -- संसद में गूंजा, नालंदा की तरह तेल्हाड़ा विवि का भी पुनर्जागरण सरकार से की नालंदा विश्वविद्यालय की तरह हो विकास करने की मांग फोटो : एमपी-सांसद कौशलेन्द्र कुमार। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने लोकसभा में सरकार का ध्यान तेल्हाड़ा (तिलाधक) विश्वविद्यालय की स्थापना की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय की तरह तेल्हाड़ा विश्वविद्यालय की स्थापना और विकास करने की मांग की। उन्होंने शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत एवं प्राचीन समय में बौद्ध अध्ययन के एक प्रमुख केन्द्र तेल्हाड़ा का गौरव फिर से वापस दिलाने के लिए पहल करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 26 दिसंबर 2009 को तेल्हाड़ा स्थल का भूमि पूजन कर विश्वविद्यालय की स्थापना का संकल्प जताया था। उन्हीं के संक...