संदिग्ध हालात में युवक की मौत, करंट लगने की आशंका
रुद्रपुर, मार्च 25 -- खटीमा, संवाददाता। यूपी सीमा से लगे मझोला गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खेत की फेंसिंग में दौड़ रहे करंट से हादसे की संभावना जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सत्रहमील चौकी प्रभारी ललित बिष्ट ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे मझोला निवासी तेजपाल और मनीष पटेल ने सूचना दी कि 24 मार्च को 42 वर्षीय प्रेम नारायण पुत्र भगवान दास उनके घर के पास एक खाली खेत में काफी देर से पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मझोला स्थित निजी क्लीनिक ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के पैरों और चेहरे के बायीं ओर झुलसने के निशान मिले हैं और त्वचा सिकुड़ी हुई थी। मौके पर जांच करने पर पाया गया कि खेत के चारों ओर जानवरों से सुरक्षा के लिए करंट वाली फे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.