संदिग्ध परिस्थितियों में नर्सिंग छात्रा लापता, केस दर्ज
गोरखपुर, मई 24 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बुढाडीह गांव की 16 वर्षीय नर्सिंग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुढाडीह निवासी रोहित सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री सोनाली सिंह एक आईटीआई कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई करती है। 21 मई की सुबह वह बेटी को कॉलेज छोड़कर घर लौट आए थे। करीब साढ़े दस बजे छात्रा ने फोन कर तबीयत खराब होने की जानकारी दी और घर जाने की बात कही। कॉलेज की एक शिक्षिका ने छात्रा को स्कूटी से कालिका होटल के पास तक भिजवाया व इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद छात्रा घर नहीं पहुंची। परिजनों ने रिश्तेदारी समेत आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.