संतमत सत्संग की साधिका दिवंगत उमा देवी की 11वीं पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मुंगेर, मई 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर के नयागांव स्थित पैतृक आवास पर संतमत सत्संग की सुप्रसिद्ध सत्संगी एवं साधिका दिवंगत उमा देवी की 11वीं पुण्यस्मृति रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। मौके पर सत्संग सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता जमालपुर प्रखंड संतमत सत्संग समिति के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने की, जबकि संचालन नयागांव सत्संग आश्रम के उप-प्रचार मंत्री आशीष कुमार किया। सभा में पुष्पांजलि, सत्संग, प्रवचन और भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने स्वर्गीय उमा देवी के सामाजिक, धार्मिक और आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें समर्पित सत्संगी बताया। मौके पर राम दाहिन बाबा, बालेश्वर यादव, धनंजय कुमार, रामचंद्र मंडल, पवन चौरसिया, लक्ष्य चौरसिया, मनीष कुमार, अमर कुमार, अभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.