मुरादाबाद, मार्च 20 -- तहसील में एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को तहसील टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन हुआ,जिसमें संचारी रोग अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी जिम्मेदारी निभाने को निर्देश दिए गए। शुक्रवार को बैठक के दौरान बोलते हुए एसडीएम विनय कुमार सिंह कहा कि नालियों की साफ-सफाई की जाए, झाड़ियों की कटाई की जाए, जल भराव की समस्या को दूर किया जाए। कुपोषित बच्चों में खांसी, बुखार, लेप्रोसी आदि प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए उनकी जांच की जाए। घरों में मच्छरों को ना पनपने न दिया जाए। इसके अलावा कूलर, फ्रिज की ट्रे, पुराने टायरों में जमा पानी आदि साफ़ रखा जाए ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। वहीं एंटी लारवा का छिड़काव करने की बात भी कही गई। सभी विभागों के साथ जन जागरूकता अभियान रैली, बैठक आदि को लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए...