मुंगेर, मई 12 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। नगर पंचायत संग्रामपुर की ओर में मंगलवार को अतिक्रमण पर प्रशासन का हंटर चला। दिन के 11 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत संग्रामपुर मोड़ से होते हुए बाजार तक की गई। यह भी पढ़ें- जलालाबाद में नगर पंचायत कर्मियों ने हाइवे से अतिक्रमण हटवाया अतिक्रमण हटाने का अभियान अतिक्रमण हटाओ कार्यक्रम नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने संग्रामपुर थाना चौक, बस स्टैंड समेत बाजार के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर से अतिक्रमण हटाया। अभियान में अंचल अधिकारी निशीथ नंदन, अंचल अमीन तथा नगर पंचायत के कर्मी भी पूरी मुस्तैदी से मौजूद रहे। इस दौरान सड़क किनारे वर्षों से स्थायी एवं अस्थायी रूप से किए गये अवैध अतिक्रमण को जेस...