संकट गहराया तो टैंक और टैंकरों से होगी पेयजल की आपूर्ति
गंगापार, मई 1 -- गर्मी के बढ़ते प्रकोप और गिरते जलस्तर को देखते हुए नगर पंचायत शंकरगढ़ ने जल संकट से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां हर वर्ष गर्मियों में पानी की समस्या गंभीर हो जाती है। इस बार प्रशासन ने समय रहते व्यापक इंतजाम किए हैं ताकि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट न होने पाए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी प्रयागराज के निर्देश पर अब तक लगभग 65 जल संचय टैंक तैयार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य टैंकरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
जल आपूर्ति की व्यवस्था उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के पास वर्तमान में 12 टैंकर सुचारू स्थिति में उपलब्ध हैं, वहीं कुछ टैंकरों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया चुका है। जरूरत पड़ने पर जल संचय टैंकों से पानी वितरित किया जाएगा, ताकि ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.