नई दिल्ली, मई 23 -- पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शतक लगाया। स्टार बल्लेबाज श्रेयस का आईपीएल में ये पहला शतक है। उन्होंने 51 गेंदों में 100 रन पूरे किए। श्रेयस ने अपनी पारी में 11 चौके और पांच छक्के लगाए। वह आईपीएल 2026 में शतक लगाने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स ने इकान क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने आईपीएल प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखी है।श्रेयस अय्यर ने लगाया पहला शतक श्रेयस अय्यर ने 11 साल आईपीएल में खेलने के बाद पहला शतक लगाया है। उन्होंने आईपीएल में 32 अर्धशतक लगाए हैं। श्रेयस अय्यर ने 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था और उसके बाद से लगातार अलग-अलग टीमों के लिए खेले हैं और उनकी कप्तानी में कोलकाता न...