श्रृंगी आश्रम अंबेडकरनगर को रवाना हुए 84 कोसी परिक्रमा के श्रद्धालु
बस्ती, अप्रैल 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। मखौड़ा धाम से शुरू हुई 84 कोसी परिक्रमा रविवार को जिले से अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई। बस्ती जनपद के हनुमान बाग चकोही ने निकली परिक्रमा सरयू नदी पार कर अंबेडकरनगर स्थित श्रृंगी आश्रम को रवाना हो गई। शेरवा घाट पर नाव के सहारे साधु, संत और श्रद्धालु रामधुन गाते हुए आगे बढ़ गए। विहिप की परिक्रमा एक दिन पहले ही आगे पहुंच चुकी है। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने परिक्रमार्थियों की सेवा कह। स्वास्थ्य शिविर में इलाज किया गया तो श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.