कोडरमा, मार्च 2 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि । ओम शिव शक्ति महिला समिति द्वारा श्रीराम मंदिर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पूरा परिसर अबीर-गुलाल की खुशबू और भजन-कीर्तन की मधुर स्वर से गूंज उठा। सभी बहनों ने मिलकर फूलों और गुलाल से होली खेली। भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया। वहीं मोदी धर्मशाला में भी होली उत्सव का आयोजन किया गया। यहां सभी बहनों ने प्रेम, अपनत्व और आनंद के साथ रंगोत्सव का भरपूर आनंद लिया। रंगों की छटा और गीत-संगीत की मधुरता ने समां बांध दिया। समिति की अध्यक्षा सरिता दीदी के नेतृत्व में पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच संचालन चंद्र लता बरनवाल ने किया। इस अवसर पर सरिता पिलानिया, सुलेखा देवी, सरिता बरनवाल, उमा देवी, किरण देवी, आभा, सुनीता सोनी, कंचन देवी, कंचन लता बरनवाल, सविता दास, कल...