रांची, मार्च 27 -- नामकुम, संवाददाता। केंद्रीय महावीर मंडल द्वारा शनिवार को रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एक दर्जन से अधिक महावीर मंडलों ने हिस्सा लिया। उत्सव के दौरान विभिन्न अखाड़ों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शामिल युवाओं और कलाकारों ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। भक्ति गीतों की धुन पर झूमते श्रद्धालु जय श्रीराम के गगनभेदी नारे लगाते रहे। जुलूस में शामिल लोगों की संख्या इतनी अधिक थी कि सड़कें छोटी पड़ती नजर आईं। शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जिसमें जय माता दी क्लब की झांकी सबसे आकर्षक रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की जरूरत है। वहीं पूर्व डीजीपी बीबी प्रधान और पूर्व आईजी...