श्रीबालाजी और देवी पद्यावती के विवाह के साक्षी बने श्रद्धालु
धनबाद, मार्च 23 -- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के स्वरूप बालाजी एवं पद्मावती का विवाह रविवार को धूमधाम से श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। बालाजी मंदिर में आयोजित दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार श्रीवारी कल्याणम् (देव विवाह) का साक्षी पूरा जगजीवन नगर बना। विवाह के बाद महाआरती हुई और महाप्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया। जगजीवन नगर स्थित बालाजी मंदिर में 37वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। वेंकेटेश्वर टेंपल कमेटी के लोग इसे ब्रह्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन श्रीवारी कल्याणम् को अनुष्ठान हुआ। जहां सैंकड़ो श्रद्धालुओं के बीच भगवान बालाजी एवं देवी पद्मावती का दिव्य विवाह कराया गया। इस दौरान पूरा जगजीवन नगर गोविंदा... के जयकारों से गुंजायमान हुआ। दर्शन के लिए संध्या में निकाली गई पालकी यात्रादेव विवाह के बाद रविवार की शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.