श्रावणी मेले की तैयारी के लिए डीएम ने बनाई 13 समितियां
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। श्रावणी मेले में दो माह का समय बचा है। जिला प्रशासन ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। डीएम ने मेले की तैयारी के लिए 13 समितियां गठित की है। प्रत्येक समिति को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांवरियों को किसी तरह की असुविधा या योजना के अनुसार काम नहीं होने पर संबंधित समितियों को जिम्मेवार माना जाएगा। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
कांवरिया रूट पर यातायात प्रबंधन जारी आदेश के मुताबिक कांवरिया रूट पर अब तक शनिवार सुबह 10 बजे से हाजीपुर से लालगंज की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाता रहा है। लेकिन, 10 बजे तक प्रवेश करने वाले वाहन दोपहर दो बजे तक हाजीपुर और तुर्की के बीच चलते रहते हैं। इससे कावंरियों को परेशानी होती रही है। इसलिए इस बार सावन के प्रत्येक शनिवार को सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.