शोषण के खिलाफ जनजागरण चलाएगी भाकियू असली अराजनैतिक
संभल, मई 23 -- भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक की मासिक पंचायत शनिवार को ग्राम खजरा खाकम में आयोजित की गई। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में गरीब, ग्रामीण, श्रमजीवी और छोटे किसानों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बिजली कटौती, किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमों और अन्य समस्याओं को गंभीर बताते हुए किसानों से संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांवों में जनजागरण अभियान चलाकर किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह अभियान पूरे जनपद में चलाया जाएगा। इस बीच बैठक में संगठन विस्तार करते हुए गांव खजरा खाकम इकाई का गठन किया गया। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.