शोभायात्रा में श्रीराम के साथ बजरंगबली की प्रतिमा होगी शामिल
भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मायागंज अस्पताल चौक स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर परिसर में बुधवार को हिन्दुत्व सेवा संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक का नेतृत्व संघ के अध्यक्ष नीलमणि उर्फ सोनू सम्राट ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामनवमी शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के साथ उनके सेवक भगवान बजरंगबली की प्रतिमा भी शामिल रहेगी। उन्होंने बताया कि संगठन के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार शोभायात्रा में कई किसान भी अपनी बैलगाड़ियों के साथ शामिल होंगे। शोभायात्रा महाकालेश्वर धाम मंदिर से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। बैठक के दौरान संयोजक विनय सिंह, मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल, विजय यादव, आर्यन सिंह, प्रतीक झुनझुनवाला, नीरज उर्फ पल्टू यादव, आशीष मंडल, शांडिल्य नंदिकेश, आतिश राज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.