उन्नाव, मार्च 19 -- अचलगंज। बेथर स्थित जागेश्वर बाबा मंदिर में बुधवार होली मिलन समारोह हुआ। जिसमें नवयुवकों से तैयार किए गए फाग गायन को खूब सराहा गया। गांव के शुक्लन टोला में सम्पन्न हुए होली मिलन समारोह में मंदिर के हवन पूजन के साथ भव्य श्रृंगार किया गया। देर रात तक फगुवारों की टीम फागुनी गीतों का गायन किया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय बाजपेई रहे। इस मौके पर शैलू, प्रशांत, रमा, लकी, राजन, विमल, डा. आशीष तिवारी, रमानाथ व आकाश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...