मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मोरना तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में जिला पंचायत की ओर से आयोजित होने वाले ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का शनिवार को एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने निरीक्षण किया।गंगा स्नान मेले को सकुशल व सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने सीओ देवव्रत वाजपेयी संग शुकतीर्थ में स्नान घाट, बेरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन ,गोताखोरो की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं पुलिस ड्यूटी स्थल आदि का निरीक्षण किया। सुरक्षा मजबूत बनाने को मेले को तीन सेक्टर में बांटा गया है, प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जा रहे है। गंगा घाट पर चौबीस घंटे नाव में चार गोताखोर तैनात रहेंगे। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर प्रशासन अलर्ट, मेंहदी घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम सीओ भोपा देवव्रत वाज...