रामगढ़, मई 24 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के पुरबडीह गांव में बीती रात शिव भक्ति का त्योहार मंडा पूजा श्रद्धा व आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पांच दिनों तक उपवास रख भगवान शिव और माता पार्वती की वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा अर्चना की। इस बीच भक्तगण नंगे बदन लोटन सेवा और महिलाएं कलश के साथ शिव मन्दिर की परिक्रमा करते नजर आए। श्रद्धालु ने देवताओं को सुगंधित फूल भी अर्पित किया। पूजा को लेकर रात में धार्मिक ग्रंथों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- मंडा पर्व से बढ़ता है भाईचारगी : पीयूष चौधरीसांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें पश्चिम बंगाल से आए छऊ नृत्य पार्टी के कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। छऊ नृत्य को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों महिला, पुरुष और बच्चे ...