शिविर में 50 से अधिक मवेशियों का हुआ इलाज
किशनगंज, मार्च 19 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के भूतनाथ गौशाला परिसर में बुधवार को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संशाधन विभाग द्वारा आत्म निर्भर बिहार के सात निश्चय 2 के अन्तर्गत पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन हेतु आधारभूत व्यवस्थाओं के तहत पशुपालकों के द्वार पर पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना के क्रम में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी, किशनगंज डॉ. सतीश कुमार एवं गौशाला सचिव त्रिलोक चन्द्र जैन, सदस्य राकेश जैन एवं मोहन जैन द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में गौशाला के लगभग पचास से उपर पशुओं का इलाज किया गया। शिविर में प्रभारी डॉ. गुणानन्द प्रसाद सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी बेलवा द्वारा पशुओं के बांझपन पर विस्तार से चर्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.