धनबाद, जून 10 -- मुस्लिम बहुल शिवलीबाड़ी उत्तर व पूरब पंचायत में एक बड़ी आबादी को सुचारू रूप से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर लोग पूरब पंचायत के मुखिया तनवीर आलम के पास पहुंचे। इसके बाद मुखिया ग्रामीणों के साथ कालीमंडा बारिक मैदान स्थित पानी टंकी परिसर पहुंचे। संबंधित कर्मियों को समस्या के समाधान करने का निर्देश दिया। मौके पर कौसर अली, गुलजार आलम, वार्ड सदस्य आफताब आलम, मो. तबरेज उर्फ बाबू आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बेहराजाल मध्य विद्यालय के पास एक वर्ष से खराब है जलमीनार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...