शिवपुर में बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही मामले की जांच
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के शीतल नगर (परमानंदपुर) में एक 23 वर्षीय छात्र ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान अभय जायसवाल के रूप में हुई है। वह बीए तृतीय वर्ष का छात्र था और चांदमारी के पास चाट की दुकान भी चलाता था। रोज की तरह रात में खाना खाकर सोने चला गया। बुधवार को अभय का शव सुबह कमरे में पंखे से चादर के फंदे पर लटका मिला। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर जब परिजनों ने खिड़की से झांका, तो घटना का पता चला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लिया। मृतक का बड़ा भाई पुलिस विभाग में है और ज्ञानवापी सुरक्षा में तैनात है। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शिवपुर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.