जहानाबाद, मई 24 -- 350 फीट बोरिंग पर नहीं मिल रहा पानी, उपरी लेयर पर लगे अधिकांश चापाकल बंद गर्मी बढ़ते पहाड़ी इलाके के गांवों में पेयजल की समस्या मखदुमपुर ,निज संवाददाता। प्रखंड के पहाड़ी इलाके में पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई गांव में लोग पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक समस्या शिवनगर और लोहागढ़ गांव के लोगों को हो रही है। दोनों गांव बराबर पहाड़ी के तलटी में बसे हुए हैं। इसके कारण यहां की पेयजल ऊपरी जल स्तर पर निर्भर है। गर्मी बढ़ने के भूजल अस्तर लगातार नीचे जा रहा है। इसका परिणाम है कि सभी चापाकल और कुआं सूख चुके हैं। जो चापाकल चालू है वह बार-बार खराब हो रहा है। पहाड़ी इलाके में वाटर लेवल 60 फीट से नीचे चला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक गहराई से पानी खींचने के क्रम में चापाकल बार-बार खराब हो रहे हैं। यह भी पढ़े...