गाज़ियाबाद, जून 1 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम की शिप्रा सन सिटी फेज-1 सोसाइटी में रविवार को अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। देर रात जारी परिणाम में शीर्ष 10 प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया गया। चुनाव में 20 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। चुनाव समिति के सदस्य केएन कंडवाल ने बताया कि अंशुमन सिंह, विंदा चावरे, आलोक कुमार, रंजन ठाकुर, राजीव श्रीवास्तव, नीरज कुमार झा, मीनाक्षी सिंह, पूनम कपूर, केशव पाल सिंह व सुधांशु शेखर को विजेता घोषित किया गया है।सभी सदस्य जल्द बैठक कर पद निर्धारण करेंगे। चुनाव समिति में अमितेष चंद्र मिश्रा, नीतू सिन्हा, संध्या ओझा, पुलिन कुमार, डॉ. राजीव कुमार और चंद्र मोहन सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...