शिक्षक के खाली घर को खंगाल ले गए चोर
बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती। नगर पंचायत हर्रैया स्थित सर्विस रोड निवासी एक शिक्षक के घर को चोर उस समय खंगाल ले गए, जब उनका घर खाली था। घर के दोनों तरफ दुकानें हैं, लेकिन किसी के यहां सीसीटीवी नहीं लगा होने के चलते आगे की जानकारी नहीं हो पाई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिक्षक आलोक कुमार मिश्र निवासी निवासी हरखूपुर पोस्ट साबरपुर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा की बस्ती में तैनाती है। वह इस समय नगर पंचायत हर्रैया के सिपाही टोला सर्विस रोड स्थित एक मकान में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने वे 17 मार्च को विद्यालय गए थे। परसरामपुर थानाक्षेत्र स्थित श्रृंगीनारी में आयोजित पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनकी पत्नी चली गईं। दोपहर में उनका घर खाली हो गया। बताते हैं कि इसी दौरान घर का ताला तोड़कर घुसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.