पीलीभीत, मई 24 -- पीलीभीत। पिछले 15 दिनों से ध्वस्त हुए शहर की बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। शहर के शाहजी मियां दरगाह पर चल रहे उर्स के दौरान जायरीनों की भारी भीड़ के बीच कमल्ले चौराहे पर लगे ट्रांसफार्मर में से धुंआ उठने लगा। वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने भीड़ को ट्रांसफार्मर के पास से हटाकर बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर ट्रांसफार्मर को सही किया। इसके बाद सप्लाई सुचारू हुई। शुक्रवार रात शहर के अधिकांश मोहल्लों में बिजली आंख मिचौली करती रही। कई जगह ट्रांसफार्मरों से धुंआ उठा तो कहीं पर तारों में आग लग गई। भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं का धैर्य भी अब जबाव देने लगा है。 यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोशबिजली व्यवस्था की समस...