अमरोहा, अप्रैल 26 -- Amroha News: यूपी के अमरोहा में एक परिवार में युवती की शादी तय हो गई थी। घर वालों ने बेटी की शादी की तैयारियां शुरू कर दी थीं। शादी को लेकर जेवर-कपड़े भी खरीदे जा चुके थे, लेकिन परिवार वालों को पता नहीं था कि उन्हें अपनी ही बेटी से तगड़ा झटका मिलने वाला है। युवती अपने ही घर में कांड करके चली गई। बेटी के इस कदम ने परिवार वालों को मुंह दिखाने लायक तक नहीं छोड़ा है। दरअसल नौगावां सादात थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती का युवक संग प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बेटी की शादी तय कर दी थी। बेटी की शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 20 अप्रैल को उनकी 21 वर्षीय बेटी अचानक से लापता हो गई। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसला...