शादी में मामा के घर आए बालक की तालाब में डूबने से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- मां के साथ मामा के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए 10 साल के बालक की शुक्रवार दोपहर करीब के गांव स्थित तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उसके साथ डूब रहे एक अन्य बच्चे को लोगों ने बचा लिया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी विमल मिश्र की पत्नी विभा अपने 10 साल के बेटे अनिकेत के साथ 28 अप्रैल को मायके में चंद्रकेश तिवारी के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। शुक्रवार दोपहर अनिकेत अपने मौसेरे भाई अनमोल और गांव के अन्य बच्चों के साथ करीब के भरोखन गांव स्थित तालाब में नहाने चला गया। नहाने के दौरान अनिकेत गहरे पानी में डूब गया। एक और बच्चा डूबने लगा लेकिन उसे बचा लिया गया। साथ में नहा रहे बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने करीब 20 मिनट बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। तुरंत उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.