मुरादाबाद, मार्च 11 -- मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के युवक ने मझोला थाना क्षेत्र की युवती को शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार दोपहर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। थाना मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने थाना पाकबड़ा के हाशमपुर चौराहा निवासी नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी नदीम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण बनाए। युवती का कहना है कि 20 अगस्त से लेकर एक फरवरी तक आरोपी उसे अलग-अलग जगह ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने ...