सुल्तानपुर, मई 24 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 14 मई की रात गांव का ही एक युवक अपने साथियों के सहयोग से उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिवार का आरोप था कि स्थानीय थाने में शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद एसपी से गुहार लगाई गई। यह भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में युवती घर से लापता, चार नामजद एसपी के निर्देश पर जयसिंहपुर पुलिस ने नामजद आजाद अली उर्फ विशाल, अरमान, आदिल और इमरान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कि...