शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, हुआ केस
बस्ती, मार्च 19 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने व गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के दुधारा थानाक्षेत्र निवासी रामअशीष नामक युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर बिना सहमति के गर्भपात करा दिया। उसके बाद शादी के लिए कहने पर जान से मारने की धमकी दी और गाली देते हुए खदेड़ दिया। इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर मामला कोर्ट में गया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामले को सही मानते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर पुरानी बस्ती पुलिस ने रामआशीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.