देहरादून, अप्रैल 6 -- देहरादून। शहीद मेजर विभूति नारायण की स्मृति में नेशविला रोड पर "स्मृति द्वार" बनाया जाएगा। वार्ड 10 डोभालवाला के पार्षद मोहन बहुगुणा और बकरालवाला के पार्षद अशोक डोबरियाल ने इस संबंध में मेयर सौरभ थपलियाल को प्रस्ताव सौंपा। मेयर ने जनभावनाओं को देखते हुए प्रस्ताव को तत्काल मंजूरी दे दी। नगर निगम के निर्माण विभाग को शीघ्र निरीक्षण कर अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य को प्राथमिकता से जल्द पूरा करने को भी कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...