मिर्जापुर, मार्च 24 -- मिर्जापुर। शहीद-ए आजम भगत सिंह, सुखेदव और राजगुरु के बलिदान दिवस अवसर पर नगर के नारघाट स्थित शहीद पार्क में शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। साथ ही समाजवाद के प्रणेता राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ नारघाट स्थित शहीद उद्यान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत अतुलनीय है। आने वाली पीढ़ियां नमन करती रहेंगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा समाजवाद के प्रणेता डॉ. राम मनोहर ल...