रांची, मई 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अमर शहीद लांस नायक राजकुमार महतो के शहादत दिवस के आयोजन को लेकर रविवार को मिलन चौक हेसल में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अर्जुन राम और संचालन जगरनाथ महतो ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी चार जून को शहादत दिवस के अवसर पर शहीद की प्रतिमा स्थल मिलन चौक हेसल से गोंदलीपोखर स्थित शहीद निर्मल महतो चौक तक अप-डाउन क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बालक, बालिका एवं बच्चों के लिए भी अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताएं करायी जाएंगी। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक कारीनाथ महतो, सखीचंद महतो, मुलू महतो, राजेंद्र महतो, बृजलाल महतो, अमरनाथ महतो, तुलसी महतो, विशुन महतो, अजीत महतो, सूरज नारायण महतो, ज्योतिष महतो, सकलनाथ...