आगरा, मई 20 -- कासगंज। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के द्वारा हड़ताल के आह्मवान पर जिला कासगंज कैमिस्ट एसोसिएशन से संबंधित दवा विक्रेताओं ने अपने मेडीकल स्टोर बंद रखे। शहर के साथ ही कस्बाई क्षेत्रों में मेडीकल स्टोर बंद रहने से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मेडीकल स्टोर बंद रहने की स्थिति में लोगों ने जन औषधि केंद्रों से जरूरत की दवाएं खरीदीं। बुधवार को जिला कासगंज कैमिस्ट एसोसिएशन के हड़ताल के आह्वान पर दवा विक्रेताओं ने अपने मेडीकल स्टोर नहीं खोले। जिन रोगियों को हड़ताल की जानकारी नहीं हो पाई। जब वह दवाएं लेने पहुंचे तो मेडीकल स्टोर बंद मिले। यह भी पढ़ें- जिले की मेडिकल दुकानें रहीं बंद, पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित मेडीकल स्टोर के बाहर रोगियों के तीमारदार मेडीकल स्टोर के बंद होने का कारण पूछते नजर आए। जिसके...