शहर में गूंजा स्वर्वेद का संदेश, निकली भव्य आध्यात्मिक यात्रा
भभुआ, मार्च 19 -- विश्वव्यापी अभियान के तहत एक समय शांति व मानव कल्याण का संकल्प सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्वेत ध्वज व स्वर्वेद ग्रंथ के साथ किया सहभाग भभुआ, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय ब्रह्म विद्या विहंगम योग द्वारा गुरुवार को शहर में स्वर्वेद यात्रा निकाली। एक दिन और एक ही समय पर पूरे विश्व में निकाली गई इस यात्रा का उद्देश्य मानवता के कल्याण, सामाजिक समरसता तथा विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। यह यात्रा राजेंद्र सरोवर से शुरू हुई और पटेल कॉलेज मैदान तक गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने अपने हाथों में 'अ' अंकित श्वेत ध्वज धारण किया और माथे पर स्वर्वेद ग्रंथ रखकर अनुशासित एवं श्रद्धामय भाव से यात्रा में भाग लिया। वातावरण में आध्यात्मिकता, अनुशासन और भक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।स्वर्वेद, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.