मोतिहारी, मार्च 26 -- बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने झखिया बाजार पर छापेमारी कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है । सभी आरोपी बाजार में शराब पी रहे थे। आरोपी थाना क्षेत्र के चैलाहा गांव का रामविनय कुमार, मनोज कुमार, राजू कुमार, नगर थाना क्षेत्र के जानपुल निवासी सुरेंद्र मालिक, कन्हैया मलिक, रघुनाथ पुर थाना क्षेत्र के राधे मोहन कुमार है । गिरफ्तारी ग़स्ती के दौरान की गई है । बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि छापेमारी टीम में पुअनि मुकेश कुमार ,पंकज कुमार व अन्य पुलिस बल शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...