शराबी पति ने की मारपीट, घर में लगाई आग
पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। शराब के नशे में पति ने पत्नी और चार पुत्रियों के साथ मारपीट की। बचाने आए ससुर के साथ भी मारपीट की गई। इतना ही नहीं पति ने घर में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। बमुश्किल मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची। एसपी के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशीटोला निवासी शांति देवी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसका पति प्रेम कुमार नशे का आदी है। वह रोज शाम को शराब पीकर आता है। उसके बाद उसको और उसकी पुत्री के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करता है। उसके ससुर रेलवे विभाग से रिटायर है। उनकी पेंशन से ही परिवार का जीवनयापन चल रहा है। उसका पति उनसे भी रुपयों की मांग करता है। रुपये न देने पर मारपीट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.