लखनऊ, मई 24 -- लखनऊ नगर निगम में पिछले कई दिनों से चल रहा महापौर के अधिकार सीज होने का मामला रविवार को खत्म हो गया। फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को शपथ दिलाते ही महापौर के सभी अधिकार बहाल हो गए। अधिकार बहाली के बाद महापौर ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर 26 मई को आयोजित होने वाले तीन वर्ष पूर्ण होने के समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। -- यह भी पढ़ें- अखिलेश से मिले पार्षद ललित तिवारीहाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई महापौर द्वारा पार्षद ललित किशोर तिवारी को शपथ नहीं दिलाए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने उनके अधिकांश अधिकार सीज कर दिए थे। अदालत ने स्पष्ट किया था कि शपथ प्रक्रिया पूरी होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता...