शत-प्रतिशत नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सबका सहयोग अपेक्षित: बीडीओ
गढ़वा, जून 1 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड में जनगणना 2026 का कार्य प्रगति पर है। जनगणना में शत-प्रतिशत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रखंड प्रशासन की ओर से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बीडीओ प्रशांत कुमार ने गांवों के सभी वार्ड सदस्यों, पंचायत के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि और मीडिया के लोगों से अपील की है कि जनगणना का कार्य प्रगति पर है। उक्त कार्य में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा है ऐसा व्यक्ति अथवा परिवार है, जिसका अब तक जनगणना कार्य नहीं हुआ है वे इसकी सूचना अविलंब पंचायत सचिव को उपलब्ध कराएं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.